फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is a mortgage program in Vedanta Ashram located on Parnala Road in the city.

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाशिवरात्रि पर सजे मंदिर, आज होगा जलाभिषेक

Fri, 08 Mar 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
There is a mortgage program in Vedanta Ashram located on Parnala Road in the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। आज महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर में कहीं शिव-पार्वती को विशेष फूलों से सजाया गया है तो कहीं देशी-विदेशी फूलों से शिव-पार्वती का श्रृंगार होगा। श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इसे लेकर शिवालयों में भी तमाम इंतजाम किए गए हैं।
शहर के मंदिरों में महाशिवरात्रि पर चार अलग-अलग पहर में पूजा होगी। काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर परिसर को फूल बंगला, सूखे मेवे, मोर पंख और मोतियों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। मंदिर के पुजारी सियाराम ने बताया कि मंदिर में सुबह 5 बजे ही जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन




इन मंदिरों में होंगे कार्यक्रम

वेदांत आश्रम परनाला में सुबह के समय हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद भंडारा भी होगा। वहीं महाबीर मंदिर मेन बाजार, गायत्री शक्ति पीठ कसार, कसारेश्वर महादेव मंदिर, तीन शक्ति मंदिर जटवाड़ा मोहल्ला, सब्जी मंडी के निकट स्थित देवी मंदिर, अनाज मंडी स्थित हनुमान मंदिर, काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर मेन बाजार, सेक्टर-6 स्थित राज-राजेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर, सेक्टर-2 में स्थित मंदिर, सैनीपुरा में स्थित शिव मंदिर, नजफगढ़ रोड पर स्थित श्रीबालाजी मंदिर, गली नंबर 3 आर्य नगर, नई बस्ती रघुनाथ मंदिर, लाइनपार जोहरी नगर स्थित मंदिर में दिन भर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोग निवारण का भी दिन

पंडित सियाराम ने बताया कि मानव शरीर पंच तत्वों अग्नि, पृथ्वी, वायु, आकाश एवं जल से बना है। ये तत्व ग्रहों, नक्षत्रों से नियंत्रित हाते हैं। इनके अंसतुलन से शरीर में रोग उत्पन्न होते हैं। शिवरात्रि पर विशेष पूजन से इन पंचतत्वों तथा ग्रहों का असंतुलन दूर होता है। इससे रोगों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed