{"_id":"697a6e295038b80f480db950","slug":"theft-occurred-at-five-locations-in-bahadurgarh-and-badli-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120671-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और बादली में पांच स्थानों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और बादली में पांच स्थानों पर चोरी
Thu, 29 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग पांच स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इन घटनाओं में चोर साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चुरा ले गए। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी है।
सेक्टर-9 में चोरों ने सतपाल के मकान को निशाना बनाया। वे परिवार सहित बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने अलमारी में रखा करीब 12 तोला सोना और डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बादली में तो चोर एक घर से संदूक ही उठाकर ले गए।
पीड़ित मकसूद ने बताया कि संदूक में तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। चोरी की यह वारदात भी उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। थाना बादली में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाना आसौदा क्षेत्र के गांव खरहर में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। खरहर निवासी प्रवेश ने बताया कि वह 25 जनवरी को पूरा परिवार रोहतक गया था और 27 जनवरी की सुबह जब लौटे तो देखा घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है।
यहां अलमारी खुली मिली और इसमें रखे करीब 90 हजार रुपये नकद तथा उनकी पत्नी की सोने की चेन, दो कड़े और कान की बालियां, जिनका वजन लगभग चार तोला बताया गया है, चोरी पाई गई। पीड़ित ने रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। यहीं गांव में खेत से एक सोलर उपकरण चोरी हो गए। पीड़ित किसान जतिन ने बताया कि सोलर प्लेट से जुड़ी मोटर, दो मोनोब्लॉक मोटर तथा करीब एक क्विंटल थ्री-फेज वायर चोरी हुई मिली। वारदात रात के समय अंजाम दी गई।
ओमेक्स सिटी सेक्टर-15 में अज्ञात चोरों ने ठेकेदार के कार्यालय व दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पवन कुमार निवासी गांव कसार ने बताया कि उन्होंने क्लब रोड व 200 फुटा रोड पर अपनी ठेकेदारी का कार्यालय किया हुआ है।
यहां तीन दुकानें हैं। एक में कार्यालय, दूसरी में स्टोर रूम और तीसरी में महिला कपड़ों की दुकान है। 26 जनवरी की शाम करीब 6-7 बजे वह अपनी सभी दुकानें व ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। 27 जनवरी को जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि एलईडी टीवी, दो सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और एक गैस सिलेंडर चोरी हैं।
स्टोर रूम से इन्वर्टर बैटरी तथा कपड़ों की दुकान से एक सिलाई मशीन भी गायब थी। गल्ले से करीब 4-5 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। वहीं ओमेक्स सिटी के फ्लैट को भी चोरों ने नहीं बख्शा। यहां से रोजवुड एस-4 के एक फ्लैट में चोरी हुई है।
पीड़ित नित्यानन्द नवीन झा ने बताया कि वह वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करते हैं। 10 जनवरी को उनकी माता का निधन हो गया था, जिसके चलते वे उसी दिन अपने गांव कपसिया, जिला मधुबनी (बिहार) दाह संस्कार के लिए चले गए थे।
इसके बाद उनकी पत्नी अर्चना झा भी 17 जनवरी को तेरहवीं की रस्म में शामिल होने गांव चली गई थी। परिवार के सभी सदस्य माता की तेरहवीं की रस्म पूरी कर 25 जनवरी को बहादुरगढ़ स्थित अपने फ्लैट लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि फ्लैट की पीछे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और अलमारी का लॉक कटा हुआ मिला।
जांच में मिला कि अज्ञात चोर सोने की लगभग 5 ग्राम की अंगूठी, 5 ग्राम की कान की बालियां (टॉप्स) तथा चांदी की एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। सभी घटनाओं में पुलिस को शिकायत दी गई है।
चोरी की घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सभी मामलों में सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।