फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Theft in government school of Bamnoli, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: बामनोली के सरकारी स्कूल में चोरी, केस दर्ज

Tue, 02 Jan 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Theft in government school of Bamnoli, case registered
बहादुरगढ़। गांव बामनोली स्थित लड़कियों के सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात हुई है। यहां से चोर कई कंप्यूटर सेट, प्रिंटर आदि सामान पर हाथ साफ कर गए। लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों और चोरी हुए सामान का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के चलते स्कूल बंद हैं। इसी के चलते अज्ञात चोरों ने बामनोली के स्कूल को निशाना बनाया। एक जनवरी की सुबह स्कूल स्टाफ को घटना की जानकारी मिली। इस पर डीडीओ मालती सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और पाया कि हेडमास्टर रूम और कंप्यूटर लैब के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर हेडमास्टर रूम से प्रिंटर गायब मिला। जबकि कंप्यूटर लैब में 10 एलईडी, 10 माउस और 10 की-बोर्ड सहित अन्य सामान नहीं मिला। डीडीओ की शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकांश सरकारी स्कूलों में रात के वक्त चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सरकारी स्कूल चोरों के निशाने पर रहते हैं। बहादुरगढ़ इलाके के काफी स्कूलों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed