फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The youths of the car were injured by beating the company guards

कार सवार युवकों ने कंपनी के गार्ड को पीट-पीट कर किया घायल

Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
The youths of the car were injured by beating the company guards
साल्हावास पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव झाडली व झांसवा गांव के पास बनाई जा रही एक सीमेंट फैक्टरी के गार्ड की कार में सवार होकर आए चार-पांच युवकों ने धुनाई कर दी। घायल सुरक्षा कर्मी की उसके अन्य साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर झांसवा गांव के युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झाड़ली व झांसवा गांव के बीच एक सीमेंट कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रात के समय एक कार में सवार होकर पांच युवक आए और गाड़ी को निर्माणाधीन कंपनी के अंदर से निकालने लगे। जब उनको वहां से गुजरने के लिए इंकार किया तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसको पीट-पीट कर घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद सुरक्षा कर्मी के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि झांसवा गांव निवासी प्रदीप पुत्र इंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रदीप को पुलिस ने झज्जर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कृष्ण कमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, झाडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed