फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The young man's father was murdered due to a feud that started with a love marriage

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रेम विवाह से शुरू हुई रंजिश में युवक के पिता की हत्या

Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The young man's father was murdered due to a feud that started with a love marriage
-फोटो 65 : परनाला गांव में व्यक्ति की हत्या के बाद बेखौफ युवक हथियार लहराते जाते हुए। स्रोत सीस
बहादुरगढ़। गांव परनाला में तीन महीने पहले एक युवक द्वारा गांव की युवती से प्रेम विवाह करना उसके परिवार को महंगा पड़ गया। दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश में लड़के के पिता की हत्या कर दी गई। इस खूनी खेल का आरोप युवती के ही दो भाईयों और उसके साथी पर लगा है। इस हत्याकांड से गांव में रोष है।
विज्ञापन

गांव परनाला निवासी सतबीर सिंह के पुत्र तरुण ने तीन महीने पहले पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर युवती के परिजन नाखुश थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर कई आरोप लगाए और जांच के लिए पहुंचे लाइनपार थाना एसएचओ समेत उच्चाधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। परिजनों ने अधिकारियों से लाश उठने से पहले लाश के बदले लाश तक की बात कही। गुस्साए परिजनों ने उनको भी जहर देकर मारने की बात कही।
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई, मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों परिवारों के बीच सुलह भी हो गई थी, लेकिन युवती के भाईयों के मन में कुछ और ही चल रहा था। इसी का नतीजा रविवार की सुबह तरुण के पिता सतबीर की हत्या बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन





लगातार मिल रही थी धमकियां

मृतक सतबीर के भाई मोहर सिंह का कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों को लगातार युवती के परिजनों द्वारा मारने की धमकियां दी जा रही थी। मोहर सिंह के अनुसार, हफ्तेभर में उनकी भतीजी के मोबाइल पर भी धमकी आई थी। फोन करने वाले शख्स ने धमकी दी कि तेरे को भी उठा ले जाएंगे और तेरे पिता को भी गोली मार देंगे।



सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जिस दुकान में सतबीर की हत्या हुई है। उसके बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह वारदात यहां कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। उनमें से लाल और नीली टी-शर्ट पहने युवक के हाथ में पिस्टल है। वह बाइक से उतरता है और दुकान के अंदर सतबीर पर फायरिंग कर देता है। मौके से पुलिस को गोली के दो खोल मिले हैं। घटना स्थल के पास लोगों की भीड़ भी जमा रही।





पिस्टल ठीक करता रहा हमलावर

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक गोली चलाने के बाद आरोपी की पिस्टल अटक जाती है। वह दुकान के बाहर खड़े होकर अपनी पिस्टल को सही करता है, लेकिन इसमें उसको कुछ समय लगता है। दोबारा प्रयास करता है तो पिस्टल काम करती है। इसी दौरान आरोपी एक और फायर सतबीर पर करता है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो जाते हैं। सतबीर के शव के पास तेजधार चाकू और पत्थर भी मिले हैं।

-फोटो 65 : परनाला गांव में व्यक्ति की हत्या के बाद बेखौफ युवक हथियार लहराते जाते हुए। स्रोत सीस

-फोटो 65 : परनाला गांव में व्यक्ति की हत्या के बाद बेखौफ युवक हथियार लहराते जाते हुए। स्रोत सीस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed