फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The young man gave his life by hanging

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 21 Feb 2022 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
झज्जर। पहले मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखा, स्क्रिन शॉट लिया फिर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों को सुबह उस समय पता लगा जब युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतक के मोबाइल की जांच की। सुसाइड नोट में युवती के पिता की ओर से गोली मारने की धमकी देने के कारण मौत को गले लगाने की बात कही है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की मौत के लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि युवक का एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। युवती को अपने घर भी ले आया था, लेकिन बाद में युवती के परिजन उसे वापस अपने साथ ले गए। लड़के के खिलाफ गुरुग्राम के एक पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया गया। मृतक की पहचान गोपीनाथ पुत्र बलराम निवासी भदानी के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है। मृतक के पिता का आरोप है कि युवती के परिजनों की ओर से गोपीनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उसी को लेकर गोपीनाथ परेशान था। इसी के चलते घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता बलराम ने बेटे की मौत के लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि युवती लंबे समय से उसके बेटे के संपर्क में अपनी मर्जी से थी। अपनी मर्जी से ही वह कई बार उनके गांव घर भी आई, लेकिन ऐसे भी सीधे रूप से
विज्ञापन

उनके बेटे को जिम्मेदार ठहराकर मामला दर्ज कराना गलत था। युवती ने परिजनों के दबाव में पुलिस के सामने अपने बयान बदल दिए। गोपीनाथ को शनिवार को फोन पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद से वह अधिक परेशान था। उसे जान देने के लिए मजबूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एक युवती के साथ मृतक का प्रेम प्रसंग बताया गया है। गुरुग्राम में युवक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल फोन पर सुसाइड नोट भी लिखा गया है। - प्रदीप कुमार, निरीक्षक, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed