{"_id":"6144eb228ebc3eae394de611","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-the-shop-owner-s-name-written-in-the-suicide-note-jhjhar-news-rtk6243187112","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगा कर दी जान, दुकान मालिक का सुसाईड नोट में लिखा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगा कर दी जान, दुकान मालिक का सुसाईड नोट में लिखा नाम
विज्ञापन
शहर के टीला मोहल्ला निवासी एक युवक ने दुकान मालिक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिल्ला मोहल्ला डाकौतों वाली गली निवासी अखिल पुत्र नरेश कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई कृष्ण सोनू इंटरप्राइजेज नामक दुकान पर काम करता था। गत दिवस उसके पास धर्मेंद्र निवासी टिल्ला मोहल्ला डाकौतों वाली गली के मोबाइल से फोन आया था कि उसकी दुकान मालिक जयपाल(सोनू) से काम के लिए नहीं निभेगी। जिसके बाद उसके भाई ने फंदा लगा लिया। जब उन्हें पता चला कि कृष्ण ने फंदा लगा लिया है। तो वह तत्काल वहां पहुंचा और छोटे भाई कृष्ण को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने दुकानदार सोनू पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। जहां से एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।
मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। - जयभगवान, निरीक्षक, थाना प्रभारी, शहर झज्जर।