{"_id":"6858599e73948a0da10337fd","slug":"the-wrestlers-who-returned-from-kazakhstan-after-winning-medals-in-the-grappling-world-cup-were-welcomed-in-mandothi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115643-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक विजेता पहलवानों का मांडोठी में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक विजेता पहलवानों का मांडोठी में हुआ स्वागत
विज्ञापन
स्वागत-फोटो 51 : पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ विधायक राजूश जून। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। कजाकिस्तान के अस्ताना में 12 से 15 जून तक हुए ग्रेपलिंग वर्ल्ड कप 2025 में मांडोठी के पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों के सम्मान में गांव में दादा बूढ़ा मंदिर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेश जून मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कजाकिस्तान में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता दक्ष दलाल, कांस्य पदक विजेता प्रवीण कुमार, कांस्य पदक विजेता साहिल सैनी शामिल रहे।
सभी के अभिनंदन समारोह में पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को विधायक राजेश जून ने 5100- 5100 रुपये की नोटों की माला पहनाई। विधायक ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।