फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The wrestlers of Haryana have attracted the attention of the whole world: Tomar

हरियाणा के पहलवानों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा : तोमर

Wed, 24 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The wrestlers of Haryana have attracted the attention of the whole world: Tomar
बहादुरगढ़। भारतीय कुश्ती संघ के सहसचिव विनोद तोमर ने कहा कि आज हरियाणा के पहलवानों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। प्रदेश में कुश्ती को प्रोत्साहन के लिए साल में 3-4 प्रतियोगिताएं होंगी, ताकि नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएं। कुश्ती में जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन हुआ है, उसका श्रेय निश्चित तौर पर सरकार की नीतियों और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को जाता है। मंगलवार को बहादुरगढ़ के मॉडर्न स्कूल में पहुंचे विनोद तोमर ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं मॉडर्न स्कूल के निदेशक डॉ. राकेश कोच ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। विनोद तोमर ने कहा कि कुश्ती को बिल्कुल निचले पायदान से बढ़ावा देने के लिए कॉरपोरेट के साथ मिलकर अकादमी शुरू की गई है, ताकि उन प्रतिभाओं को मौका मिल सके जो आर्थिक तंगी की वजह से आगे नहीं बढ़ पाती। सरकार और कुश्ती संघ की बेहतर नीतियों का परिणाम यह है कि पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1-2 मेडल आ पाते थे, लेकिन अब मेडल की संख्या उम्मीद से ज्यादा हो रही है। कोई भी चैंपियनशिप ऐसी नहीं होती जिसमें देश को कई-कई पदक न मिलते हों। खासकर कुश्ती ने देश का नाम रोशन किया है। इसमें हरियाणा के पहलवानों की महती भूमिका है। परिणामों को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण को बधाई दी है। आने वाले समय में हरियाणा में कुश्ती को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर मेहरबान सिंह, जयप्रकाश सिंह, कोच जयबीर सिंह भी मौजूद रहे। सभी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed