फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The workers picked up 400 tons of garbage from the city on the second day

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों ने दूसरे दिन शहर से उठाया 400 टन कूड़ा

Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The workers picked up 400 tons of garbage from the city on the second day
बहादुरगढ़। छह दिनों तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शहर में सफाई नहीं हो पाई थी। पूरे शहर में चारों तरफ कूड़ा फैला हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की और शहर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के पहले दिन 300 टन कूड़ा उठाया गया। वहीं सोमवार को 400 टन उठाया गया।
सफाई कर्मचारियों को पिछले चार महीने का वेतन नहीं मिल रहा था। इसके चलते वे हड़ताल पर चले गए थे। शनिवार की देर रात कर्मचारियों को एक महीने का वेतन मिला और अधिकारियों ने हफ्ते भर में सारा वेतन देने का आश्वासन दिया तो कर्मचारी काम पर लौट आए, जिसके बाद शहर में दो दिनों में लगभग 700 टन कूड़ा उठाया जा चुका है। सफाई कर्मचारियों के नेता राजेश और राजपाल ने बताया कि अगर सप्ताह में बकाया वेतन नहीं मिला तो फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed