{"_id":"65943d08a5281cd89a038ba6","slug":"the-work-of-distributing-yellow-rice-from-door-to-door-has-started-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6873-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीले चावल घर-घर बांटने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीले चावल घर-घर बांटने का काम शुरू
Tue, 02 Jan 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। वार्ड नंबर 15 में अयोध्या से आए निमंत्रण रूपी पीले चावल (अक्षत) घर-घर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 15 के संयोजक जयपाल लांबा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हो रहे इस आयोजन के लिए परिषद के प्रतिनिधि वार्ड स्तर पर पांच पांच सदस्यों की टोली अयोध्या से आई। अक्षतों को हर घर पर पहुंचा रहे हैं। इस वितरण कार्यक्रम में डाक्टर राकेश कुमार, रमेश सैनी, वार्ड पार्षद नरेश बेडवाल, विश्व हिन्दू परिषद नगर उपाध्यक्ष एवं संयोजक जयपाल लाम्बा, पंकज शर्मा, दयावंती, लाला राम, लक्ष्मीनारायण, इंद्रपाल शामिल रहे।
विज्ञापन