{"_id":"653818b46ccc12d5660c3304","slug":"the-work-of-building-the-road-from-beri-to-jahazgarh-has-reached-the-final-stage-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4872-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी से जहाजगढ़ तक सड़क बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंचा,अब बिछेगी फाइनल लेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी से जहाजगढ़ तक सड़क बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंचा,अब बिछेगी फाइनल लेयर
Wed, 25 Oct 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बेरी से जहाजगढ़ तक सड़क का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। पिछले एक माह से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही फाइनल लेयर भी बिछा दी जाएगी। लगभग 6 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
पिछले पांच साल से सड़क न बनने के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए थे। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके थे। ऐसे में स्थानीय लोग कई बार सड़क बनाने की मांग कर चुके थे। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा भी इस सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट पास कराया था। इस सड़क पर मुख्य रूप से तीन गांव पड़ते हैं, जिसमें बेरी, जहाजगढ़ और वजीरपुर शामिल हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागम रहता है, इसके चलते लोगों को दिक्कतें आ रही थी।
कब्जा भी छुड़वाया गया
इस रोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे भी कर रखे थे, जिसके चलते मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम हो गई थी। रोड निर्माण से पहले पीडब्ल्यूडी बी एंड आर ने यहां कब्जे भी छुड़वाए थे।
विज्ञापन
-वर्जन
बेरी से जहाजगढ़ रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अब फाइनल लेयर बिछाई जानी है। इस पर लगभग साढ़े चार से पांच करोड़ रुपये का बजट लगा है।
सुमित कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर