फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The woman's earring was returned with the help of the operator

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिचालक की मदद से महिला का कान का बाला लौटाया

Sat, 12 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The woman's earring was returned with the help of the operator
11jjrp12- झज्जर। शहर के सामान्स बस अड्डा में महिला के कान का वाला लौटाते हुए रोडवेज विभाग के अ​
झज्जर। झज्जर डिपो में कार्यरत परिचालक देवेंद्र ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक महिला के कान का बाला वापिस किया है। महिला का बाला पिपली से रोहतक तक झज्जर डिपो की बस में यात्रा के दौरान गिर गया था। शुक्रवार को स्टेशन सुपरवाइजर कार्यालय में पहुंची महिला को उसके कान का बाला सुरक्षित लौटाया गया।
विज्ञापन

वीरवार को एक महिला चंडीगढ़ से संचालित झज्जर डिपो की किलोमीटर स्कीम की एक रोडवेज बस में पिपली से सवार हुई। इसके बाद महिला रोहतक बस अड्डा पर उतर गई। इस दौरान उस महिला का कान का बाला बस में ही गिर गया। इस पर महिला की तरफ से झज्जर डिपो के कंट्राेल रूम में फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कंट्रोल रूम की तरफ से इसकी जानकारी रोडवेज विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

वहीं बाद में अधिकारियों ने उस बस के परिचालक से बस की जांच करके महिला के सामान की जांच करने की बात कही। इसके बाद परिचालक ने बस में देखा तो एक कान का बाला मिला, जिसके बाद महिला को सूचित किया गया। बाद में महिला झज्जर डिपो में पहुंची। इसके बाद शुक्रवार को स्टेशन सुपरवाइजर के कार्यालय में महिला के कान के बाले को परिचालक की मदद से सुरक्षित वापिस किया गया। इस पर महिला ने संबंधित अधिकारियों व परिचालक का धन्यवाद किया। वहीं रोडवेज विभाग के स्टेशन सुपरवाइजर सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को सुबह शहर के सामान्य बस अड्डा पर पहुंची महिला के कान का बाला सुरक्षित वापिस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed