{"_id":"64a46c7eb9d808ef1205bb74","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-937-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी
Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लालचंद कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मानसिक परेशानी से तंग आकर महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को ज्योति के पति काम पर चले गए। वह बच्चों के साथ घर पर ही थी। उसने दोनों बच्चे पड़ोसियों के यहां भेज दिए। कुछ देर बाद बच्चे जब घर आकर कुंडी खटखटाने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयासों के बाद भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो एक युवक छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और दरवाजा खोला। देखा तो महिला फंदे पर लटकती मिली। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार को परिजनों के बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
-- -- -- -- -- -- -