{"_id":"67144660bac847cb1f04c214","slug":"the-winners-of-the-competition-with-the-staff-source-organization-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114737-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में वंश रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में वंश रहा प्रथम
Sun, 20 Oct 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया व इंडेप्थ विजन फाउंडेशन की तरफ से स्वच्छ भारत स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत गोछी के निजी स्कूल में पर्यावरण थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में अध्यापकों ने मिलकर स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र झज्झर के जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक सुरेंद्र अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने बताया कि दिवाली पर पटाखों का इस्तेमाल करने से वातावरण में प्रदूषण फैलता है, इसलिए जिस चीज से दूसरों को परेशानी हो हमें इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। संस्था सेवा ट्रस्ट से सागर ने सभी को पटाखों को इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अलाहवत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वंश प्रथम, मेहर द्वितीय, एंजल तृतीय तथा सीनियर वर्ग में छवि व संदेश प्रथम, सिया व पल्लवी द्वितीय, तथा हर्षिता व तनिष्का तृतीय स्थान पर रहें।