{"_id":"64248f74afe153b90d041ae4","slug":"the-weather-will-change-again-drizzling-today-chances-of-rain-tomorrow-jhjhar-news-c-17-1-107807-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर बदलेगा मौसम... आज बूंदाबांदी, कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर बदलेगा मौसम... आज बूंदाबांदी, कल बारिश के आसार
Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बारिश और ठंडी हवाओं की रफ्तार कम होने से बुधवार को हल्की गर्मी बढ़ गई। हालांकि मौसम विभाग ने वीरवार से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना जताई है। हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई है जबकि शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और तापमान में भी गिरावट आ सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह से मौसम में गर्माहट बढ़ने की आशंका है। उधर प्रदूषण के स्तर में भी राहत है। वीरवार को एक्यूआई 152 दर्ज किया गया।
बहादुरगढ़ में वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वीरवार को बादल छाने से दिन के तापमान में कमी आएगी। रात में बूंदाबांदी शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 31 मार्च को दिन भर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। गर्जन के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। अधिकतम तापमान भी कम होकर 28 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे दिन में हल्की ठंड का अहसास भी हो सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा। अप्रैल के महीने से गर्मी की शुरूआत होगी। महीने के पहले सप्ताह के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है।
प्रदूषण यलो जोन में
बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर इन दिनों ठीक चल रहा है। यह यलो जोन में है। बुधवार को औसत एक्यूआई 152, अधिकतम 322 व न्यूनतम 18 पर रहा। दिल्ली का एक्यूआई भी पीले रंग में 198 पर रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई 160, गुरुग्राम का 184, नोएडा का एक्यूआई 156, पानीपत का एक्यूआई 106 पीले रंग में रहा। वहीं रोहतक की हवा सभी शहरों से साफ रही। यहां का एक्रूूआई हरे रंग में 97 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --