फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The villages and wards of the district will remain under the supervision of village and assistant guards

झज्जर-बहादुरगढ़: 312 ग्राम व 312 सहायक प्रहरी की निगहबानी में रहेंगे जिले के गांव व वार्ड

Tue, 14 Feb 2023 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The villages and wards of the district will remain under the supervision of village and assistant guards
झज्जर। पुलिस ने प्रत्येक गांव में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने व अपराध एवं भय मुक्त माहौल बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव, वार्ड में ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति की है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित गांव, वार्डों में 312 ग्राम प्रहरी व 312 सहायक प्रहरी नियुक्त किए है। ग्राम प्रहरी को प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने और ग्राम के संबंध में संपूर्ण जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक झज्जर वसीम अकरम ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने तथा गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस के जवानों की ग्राम प्रहरी के तौर पर नियुक्ति की गई है। जिला में 624 पुलिस के जवानों को ग्राम प्रहरी व सहायक ग्राम प्रहरी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक गांव के लिए सभी ग्राम प्रहरियों को अलग-अलग रजिस्टर दिए गए हैं। रजिस्टर में ग्राम प्रहरियों द्वारा अलग-अलग बिंदु अनुसार संपूर्ण जानकारी का इंद्राज किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की करेंगे जानकारी
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रहरियों द्वारा गांव, वार्ड की जनसंख्या, गांव में मकानों की संख्या, गांव की थाना से दूरी, क्षेत्रफल, गांव, वार्ड के सरपंच, पार्षद, मैंबर पंचायत, नंबरदार, चौकीदार, आशा वर्कर, प्रमुख व्यक्तियों के नाम, गांव में चल रहे शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक संस्थान, अखाड़े व होस्टल इत्यादि की संपूर्ण जानकारी का इंद्राज रजिस्टर में बिंदुवार किया जाएगा। ग्राम, वार्ड प्रहरी अपने क्षेत्र में निजी, सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी विवरण अपने पास रखेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल छोड़ चुके बच्चों की जानकारी एकत्रित करेंगे
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रहरी अपने गांव अथवा वार्ड में किसी भी कारण से स्कूल छोड़ चुके बच्चों के संबंध में जानकारी एकत्रित करेंगे। गांव के मौजिज व्यक्तियों तथा उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें फिर से स्कूल में जाने बारे प्रोत्साहित किया जाएगा। प्राय: ऐसे बच्चे ही आपराधिक गैंग के सदस्य बनते हैं। गांव वार्ड में रहने वाले 75 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों की जानकारी एकत्रित करके रजिस्टर में इंद्राज किया जाएगा। प्रत्येक 15 दिन बाद उनका हालचाल व कुशलक्षेम भी पूछा जाएगा। किसी भी क्षेत्र में कोई आपराधिक गतिविधियां होती है या होने की आशंका है तो इसकी सूचना तुरंत अपने प्रबंधक थाना व अपने पर्यवेक्षण अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed