फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The two-day annual celebration of the Arya Samaj commenced with a ceremonial procession, followed by a Bhajan Sandhya in the evening.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शोभा यात्रा से हुआ आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आगाज, शाम को हुई भजन संध्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The two-day annual celebration of the Arya Samaj commenced with a ceremonial procession, followed by a Bhajan Sandhya in the evening.
14jjrp29- आर्य समाज के वा​र्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में आहुति डालते लोग। स्रोत-आयोजक - फोटो : samba news
झज्जर। आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन का आगाज वैदिक यज्ञ से हुआ जिसमें आर्य समाज के पुरोहित ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद नगर शोभा यात्रा निकाली गई। आर्य समाज समिति के पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

नगर परिक्रमा के दौरान गुरुकुल झज्जर के विद्यार्थियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए योग प्रदर्शन भी किया। शोभा यात्रा वैदिक कन्या स्कूल से आरंभ होकर मेन बाजार, आंबेडकर चौक, भट्टी गेट, सिलानी गेट, दिल्ली गेट होते हुए वापस गोशाला के पास संपन्न हुई। शाम को भजन संध्या हुई।
विज्ञापन

वैदिक भजनोपदेशक विवेक पथिक ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। वही इसी दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामंत्री विनय आर्य, आचार्य शक्तकृतु व आर्य वक्ता विजय कुमार ने भी उद्धबोन दिया। आर्य समाज झज्जर के महामंत्री लाला प्रकाशवीर ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत भी वैदिक यज्ञ से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुकुल झज्जर के अधिष्ठाता आचार्य विजयपाल की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में प्रोफेसर अर्चना प्रिय आर्य, आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री अपना उद्बोधन देंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन ऋषि लंगर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed