फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The trolley is standing, but not placing in grain market

ट्राली भरी खड़ी है, मंडी मैं रितान की जगहां एक कोन्या...

Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The trolley is standing, but not placing in grain market
अनाज मंडी में फड़ और सड़क पर गेहूं से भरे रखे कट्टे। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। ट्रॉली भरी खड़ी हैं, मंडी मैं रितान की जगहां एक कोन्या। शहर की अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को इस समय इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो एजेंसियों द्वारा एक-एक दिन करके खरीद की जा रही है। मगर उठान नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मंडी में खरीद एजेंसी हरियाणा स्टेट वेयर हाउस और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से लगातार की जा रही है। अनाज की खरीद तो काफी मात्रा में हो रही है। मगर अनाज से भरी बोरियों का उठान न होने के कारण वहीं पर पड़ी हुई हैं। इससे मंडी में जाम की स्थिति भी बन रही है। शहर की अनाज मंडी में 1 अपै्रल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। हालांकि शुरूआती पांच दिनों में मंडी में एक भी किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं पहुंचा था। 5 अप्रैल के बाद किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे और खरीद शुरू हो गई। अब लगातार गेहूं की खरीद की जा रही है। दोनों एजेंसियों की ओर से अभी तक लगभग 12 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल की खरीद की जा चुकी है। इनमें एक दिन स्टेट वेयर हाउस खरीद करता है तो खाद्य आपूर्ति विभाग बोरियों का उठान कराता है। इसी तरह खाद्य आपूर्ति विभाग खरीद करता है तो वेयर हाउस गेहूं की फसल का उठान कराता है। हालांकि खरीदारी जोरों पर है और उठान कम हो रहा है। मंडी में 10 हजार से अधिक बोरियां अभी रखी हुई हैं। अनाज मंडी में फड़ और सड़क पर भी गेहूं रखा गया है। काफी मात्रा में मंडी में गेहूं खुला भी पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

गेहूं से अनाज मंडी अटी
अनाज मंडी में गेहूं की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। उठान न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। अनाज मंडी में जहां देखो वहां तक गेहूं की बोरियां ही बोरियां नजर आती हैं। अनाज मंडी में गेहूं की बोरियां पड़ी होने के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रास्ता न मिलने के कारण वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से होकर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं किसान
सुबह पहुंचे थे अनाज लेकर
बहादुरगढ़ की अनाज मंडी बराही गांव से अपना अनाज बेचने के लिए पहुंचे किसान जयकिशन ने बताया कि वे शनिवार की सुबह ट्रालियों में भरकर अनाज लेकर आए थे। मगर दोपहर तक भी उनका अनाज ट्रॉलियों से नहीं उतारा गया। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

पहले उठान जरूरी
किसान कृष्ण ने बताया कि जब अनाज मंडी में जगह ही नहीं है तो वे अनाज कैसे उतारेंगे। एजेंसियों को चाहिए कि पहले अनाज मंडी में रखी बोरियों का उठान किया जाए, इसके बाद मंडी में आने वाले किसानों का गेहूं खरीदा जाए। कृष्ण ने बताया कि वह पहली बार ही यहां पर अनाज बेचने के लिए पहुंचे हैं, अन्यथा वे आसौदा की अनाज मंडी में ही गेहूं बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed