फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The traders' association has appealed for help in getting rid of dogs and monkeys.

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यापार मंडल ने कुत्ते-बंदरों से निजात दिलाने की लगाई गुहार

Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The traders' association has appealed for help in getting rid of dogs and monkeys.
08jjrp16- समाधान ​शिविर में डीसी के समक्ष अपनी ​शिकायत लेकर पहुंचे व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत
झज्जर। शहर में बंदरों व कुत्तों के काटने के मामलों को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल के सदस्य समाधान शिविर में पहुंचे और डीसी को ज्ञापन देकर इनको पकड़ने की मांग की। डीसी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के एमई ने बताया कि दोनों के टेंडर हो चुके हैं। जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि बैंक रोड और रामनगर मोहल्ले में बंदरों व आवारा कुत्तों से लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर में कई लोगों को कुत्ते व बंदर काट चुके हैं। बीते कुछ दिनों में बंदरों ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। गत दिवस भी एक महिला पर बंदरों ने हमला कर उसका अंगूठा तक काट लिया। इससे लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत सुनने के बाद डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदन नगर परिषद के एमई को सौंप दी। एमई ने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़कर इस समस्या से राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।

वहीं व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। अंधेरा होने के बाद इन क्षेत्रों में डर और असुविधा और अधिक बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना व हमले का खतरा बढ़ जाता है। इसको ठीक करवाया जाए। इस अवसर पर संदीप सांगवान, जयकिशन, जय भगवान, मनोज, डॉक्टर हरि सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed