{"_id":"66db31c129a65dd2940b9a4e","slug":"the-team-of-rkvm-performed-excellently-in-kurukshetra-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109677-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरुक्षेत्र में राकवमावि की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरुक्षेत्र में राकवमावि की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Fri, 06 Sep 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं।
बहादुरगढ़। शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (राकवमावि) की टीम ने कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए 6 दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लौटने पर टीम का स्वागत किया गया।
बहादुरगढ़ की टीम ने नृत्य प्रतियोगिता में पहला और समूह गान में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में हरियाणा के 21 जिलों से 38 टीमों ने भाग लिया था। 188 जूनियर्स और 38 काउंसलर शामिल रहे। बहादुरगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व रेनूबाला प्रवक्ता हिंदी और ओमवती संस्कृत अध्यापिका ने किया। इस टीम ने बेस्ट कोआर्डिनेशन का खिताब भी प्राप्त किया।
रेनूबाला व ओमवती को कैंप में विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, प्रवीण कुमार, पूर्व प्राचार्य राजवीर दहिया व पवन कुमार ने विद्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न संकाय से दो-दो छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए से प्रथम स्थान शबाना व दक्षिता ने हासिल किया। प्रतियोगिता पुनीता चौधरी के निर्देशन में आयोजित की गई।