फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The team of Government School Jhanswa was the winner in Under-17 Kabaddi competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल झांसवा की टीम रही अव्वल

Wed, 06 Aug 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The team of Government School Jhanswa was the winner in Under-17 Kabaddi competition
05jjrp16- मातनहेल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत-कोच
साल्हावास। खंड मातनहेल की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता किट-जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में हुई, जिसमें कबड्डी खो-खो, वालीबॉल, योग, शतरंज लड़कों की प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला के दिशा-निर्देशन में करवाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर अध्यक्ष सोनू कटारिया उपस्थित हुए।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड मातनहेल के 25 स्कूलों के 520 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कबड्डी अंडर-19 में आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल की टीम ने प्रथम, पीएमश्री लडायन स्कूल दूसरे, अंडर 17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांसवा की टीम प्रथम, यूनिवर्सल गोरिया की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

खो-खो अंडर-19 में आरईडी स्कूल छुछकवास की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल दूसरे, अंडर 17 में जेएसएम स्कूल बिरोहड़ प्रथम, पीएमश्री लडायन स्कूल दूसरे, अंडर 14 में आरईडी स्कूल छुछकवास प्रथम, वीडी स्कूल बहु दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वालीबॉल अंडर-19 में वीडी बहू स्कूल प्रथम, गोल्डन वैली स्कूल मारोत दूसरे, अंडर-17 में सर्वोदय स्कूल खानपुर प्रथम, वीडी स्कूल बहु दूसरे, अंडर 14 में एचडी स्कूल बिरोहड़ प्रथम, वीडी स्कूल बहु दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज अंडर-19 में अमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल प्रथम, मुकुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर खुर्द दूसरे, अंडर 17 में वंश व अक्षत प्रथम व दूसरे स्थान पर रहे।

अंडर 14 में प्रियंक व अनुज आरईडी प्रथम दूसरे, आयुष किट -जी तीसरे स्थान पर रहे। योग अंडर-19 में यश व धीरज आरईडी स्कूल प्रथम व दूसरे, अंडर-17 में निखिल एमडी स्कूल गोरिया प्रथम, तनिष्क व ध्रुव आरईडी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed