फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The survey for the metro line from Bahadurgarh to Asaudha has been completed, and six new stations will be built.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो लाइन का सर्वे पूरा, छह नए स्टेशन बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The survey for the metro line from Bahadurgarh to Asaudha has been completed, and six new stations will be built.
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार परियोजना को लेकर पिछले दिनों शुरू हुआ फिजिकल सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे में मेट्रो लाइन व स्टेशनों के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। मेट्रो विस्तार के तहत सांखौल, उद्योग नगर, एचएसआईआईडीसी, जाखौदा, एचपीसीएल और आसौदा छह नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन

सर्वे करने वाली एजेंसी एमके इंजीनियर्स कंपनी के सर्वेयर तरसपाल ने बताया कि हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) को रिपोर्ट सौंप दी गई है। अब एचएमआरटीसी रिपोर्ट के आधार पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। डीपीआर बनने के बाद सरकार बजट जारी करेगी फिर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मेट्रो लाइन का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो लाइन में आने वाली पब्लिक यूटीलिटी भी चिह्नित कर ली गई है ताकि जब मेट्रो लाइन का काम शुरू हो तो उन्हें पहले ही हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटिड होगी पूरी लाइन, अलानमेंट हुआ तय
बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से आगे आसौदा में केएमपी तक करीब 8 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का सर्वे तीन टीमों ने किया था। यह पूरी लाइन एलिवेटिड होगी। मेट्रो लाइन का अलाइनमेंट तय हो गया है। बहादुरगढ़ के 2041 के मास्टर प्लान में मेट्रो लाइन के लिए जमीन जाखौदा गांव से आगे केएमपी तक राजमार्ग की ग्रीन बेल्ट में तय की गई थी लेकिन अब सर्वे में यह सांखौल से लेकर जाखौदा तक पुराने दिल्ली-रोहतक रोड और उससे आगे एनएच-9 के डिवाइडर पर ही एलिवेटिड लाइन बनाई जाएगी।
आसौदा में केएमपी से आगे बनेगा स्टेशन



सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि मेट्रो लाइन केएमपी से आगे तक जाएगी। रिपोर्ट में आसौदा स्टेशन केएमपी से आगे सांपला की तरफ बनेगा। इससे मांडौठी व आसपास के लोगों को काफी फायदा होग। पहला स्टेशन जहां सांखौल गांव के पास बराही रोड जंक्शन पर बनेगा। इसका नाम फिलहाल सांखौल रखा गया है। इसके बाद उद्योग विहार सेक्टर-16 पारले कंपनी के पास बनेगा। तीसरा स्टेशन एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17, चौथा बहादुरगढ़ बाईपास के पास गांव जाखौदा पर बनेगा। इसके बाद एचपीसीएल प्लांट के पास एक स्टेशन बनेगा। इसके लिए जमीन ताल नगर औद्योगिक क्षेत्र के पास चिह्नित की गई है। इस लाइन का फिलहाल आखिरी स्टेशन गांव आसौदा का रहेगा। यह केएमपी जंक्शन से आगे बनाना तय किया गया है।

रोहतक, सांपला व आसपास के 15 गांवों को होगा फायदा

मेट्रो विस्तार पूरा होने के बाद बहादुरगढ़ और आसौदा क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों के करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस लाइन के बनने से रोहतक व सांपला के लोगों को भी काफी फायदा होगा। मेट्रो लाइन हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगी। इससे दिल्ली और एनसीआर से कनेक्टिविटी और आसान होगी। बता दें सांपला तक मेट्रो विस्तार की प्रक्रिया ठप होने के बाद साल 2023 और 2024 के बजट में प्रदेश सरकार ने आसौदा तक मेट्रो लाइन विस्तार की घोषणा की थी। उसी घोषणा को लेकर एचएमआरटीसी की ओर से पहले राइडरशिप और अब फिजिकल सर्वे कराया गया है। इन दोनों रिपोर्ट के आधार पर अब डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed