फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The sun did not come out for the whole day due to the fog, the chill increased

कोहरा छाने से दिनभर नहीं निकली धूप, बढ़ी ठिठुरन

Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The sun did not come out for the whole day due to the fog, the chill increased
बहादुरगढ़। मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला नजर आया। सुबह से दोपहर बाद तक मौसम करवट बदलता रहा। बादलों में सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। दिनभर धूप के सही ढंग से दर्शन तक लोगों को नहीं हो पाए बल्कि कोहरा छाया नजर आया। ठिठुरन बनी रही। उधर, मौसम में बढ़ी ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से कई दिन तक मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की हुई है। रविवार को बहादुरगढ़ में हलकी बूंदाबांदी भी हुई थी। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा था। सोमवार को मौसम साफ रहा मगर मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से दोपहर बाद तक धूप सेंकने के लिए लोग तरसते दिखे। सड़कों पर कोहरा भी रहा। आबादी वाले स्थानों में ज्यादा कोहरा नहीं दिखाई दिया। खेतों की तरफ व खुले मैदानों में कोहरा साफ तौर पर नजर आया। जहां कोहरा अधिक था वहां से गुजरते समय वाहन चालकों को दिन के समय भी लाइटें जलाकर चलना पड़ा। उधर ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कुछ बढ़ा रहता है। मंगलवार को औसत एक्यूआई 267 और अधिकतम 333 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड के इस मौसम में पार्कों में अब सुबह-शाम के वक्त भी चहल-पहल नहीं दिखाई देती। काफी कम लोग ही सुबह के समय सैर के लिए निकल रहे हैं। हालांकि जो भी अल सुबह निकल रहे हैं वे सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटकर आते हैं। मंगलवार को सूर्यदेव नहीं दिखे। कई जगह बुजुर्ग लोग तो अलाव सेंकते नजर आए। वहीं नागरिक अस्पताल की कई ओपीडी, कार्यालय में तो डाक्टर व अन्य कर्मचारी रूम हीटर जलाकर सर्दी से बचने का उपाय करते दिखे। दिनभर शीतल हवा चलने का सिलसिला जारी रहा। बदलते मौसम के चलते आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित नजर आई। उधर कृषि विकास अधिकारी देवराज की मानें तो मौजूदा मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी बेहतर है। गेहूं को ठंडी व शुष्क जलवायु वाली फसल कहा जाता है। इसके चलते इस मौसम में इस फसल को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed