फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The student's body was found hanging VI, bhadurgarh news

फंदे से लटका मिला छठी की छात्रा का शव

Thu, 02 Feb 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Feb 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के छोटूराम नगर में एक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि उसने खुद ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

छोटूराम नगर में अनिल वर्मा अपने परिवार के साथ रहता है। वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शिवानी छठी कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार को वह घर पर ही थी। उनकी पत्नी और वह स्वयं ड्यूटी पर गए हुए थे। बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी शिवानी ने घर में ही कमरे के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। जब वे घर पहुंचे तो शिवानी की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि शिवानी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी एक बहन व एक बड़ा भाई है। शिवानी ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही थाना लाइन पार पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बृहस्पतिवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed