फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The strike of vegetable vendors which was going on for three days is over

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिन से चल रही सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल खत्म

Sat, 12 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The strike of vegetable vendors which was going on for three days is over
-फोटो 58 : हड़ताल खत्म होने की जानकारी देते भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव सैनी,
बहादुरगढ़। पिछले तीन दिन से चल रही झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी के विक्रेताओं की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। यहां पर 210 सब्जी विक्रेता हड़ताल पर बैठे थे। सब्जी विक्रेताओं द्वारा किसान शेड के नीचे हो रही सब्जियों की अवैध बिक्री के विरोध में यह हड़ताल की गई थी। शनिवार से आम लोगों को सब्जी मंडी में सब्जियां मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित भाजपा मंडल महामंत्री आशू सैनी के कार्यालय में आढ़तियों और मांसाखोरों के बीच मीटिंग हुई। इसमें दोनों में आपसी सहमति बनी और हड़ताल खत्म हो गई। बहादुरगढ़ के 210 रजिस्टर्ड विक्रेताओं ने बुधवार को हड़ताल शुरू की थी। उनका आरोप था कि कुछ आढ़ती किसान शेड में फुटकर दुकानें लगवा रहे हैं, जिससे उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा नेता आशू सैनी और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य संजीव सैनी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों और अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसके बाद एक सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि किसान शेड में आढ़ती 10 किलोग्राम से कम सब्जियां नहीं बेचेंगे। यदि कोई अवैध दुकानदार पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, पंजीकृत विक्रेता भी मंडी के बाहर से सब्जियां नहीं खरीदेंगे। इस आपसी सहमति के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई। इस निर्णय से जहां एक ओर पंजीकृत विक्रेताओं को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मंडी में व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। हड़ताल को वजह से आम लोगों को मंडी में सब्जियां नहीं मिल रही थी। मगर अब हड़ताल समाप्त हो चुकी है। ऐसे में शनिवार से आम लोगों को सब्जियां मिल सकेंगी।

संजीव सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचने के लिए कृत संकल्प है और सब्जी विक्रेताओं की जो मांगे हैं उन्हें सरकार के समक्ष रखा गया है जिसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर तेजू प्रधान, रणबीर सैनी, मदन सैनी, मासाखोर अध्यक्ष बलवान और अध्यक्ष प्रदीप दलाल सभी की सहमति के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed