{"_id":"66dce798e54b9813200759e4","slug":"the-strike-of-patwari-and-kanungo-continued-for-the-second-day-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109691-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी और कानूनगो की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी और कानूनगो की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी
Sun, 08 Sep 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पटवारी।
बहादुरगढ़। सोनीपत के पटवारी ओमप्रकाश के अपहरण और फिरौती की घटना से पटवारियों में नाराजगी है। शनिवार को भी पटवारियों और कानूनगो हड़ताल पर रहे। लघु सचिवालय में स्थित दफ्तरों पर ताले लटके रहे। इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
पटवारी एसोसिएशन के प्रधान मनीष यादव ने कहा कि वे सोनीपत के एक पटवारी ओमप्रकाश के अपहरण और उससे फिरौती मांगने के मामले से नाराज हैं। उनका कहना है कि पीड़ित पटवारी के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। अपहरण करने वाले अपराधियों को हर हाल में जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पटवारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो वह 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
पटवारियों की इस हड़ताल के चलते तहसील कार्यालय में काम करवाने आए आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग मायूस होकर वापस घरों की ओर लौट गए। उनका कहना है कि लगातार प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि आमजन आसानी से अपना जीवन बिता सके।