फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The strike by the workers affected the sanitation system in the city.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित

Sat, 02 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The strike by the workers affected the sanitation system in the city.
-फोटो 58 : हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। नप कार्यालय के गेट पर नारेबाजी की। दो दिनों से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को भी उठाया।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शनिवार को भी नगर परिषद बहादुरगढ़ के कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की जबकि मंच का संचालन सचिव अमित ने किया। हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि जिनको 5 साल 10 साल हो गए हैं उनको पक्का किया जाए। ठेका प्रथा बंद करें। पुरानी पेंशन बहाल करें। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और अन्य सभी मांगों के लेटर सरकार जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग फरीदाबाद में कार्यरत रहे भवीचंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए। जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई उप प्रधान अजय, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, सह सचिव होशियार सिंह, इकाई आडिटर सुनील, इकाई सदस्य जय भगवान, इकाई सदस्य इन्द्रमल, इकाई उप प्रधान उषा, प्रचार सचिव सरोज आदि मौजूद रहे।




------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed