फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The streets and lanes of Sankhol village are dirty

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल गांव में सड़कों और गलियों में गंदगी का आलम

Wed, 02 Apr 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The streets and lanes of Sankhol village are dirty
-फोटो 51 : सांखोल गांव की गलियों में जमा गंदा पानी। संवाद
बहादुरगढ़। गांव सांखोल की गलियों में इन दिनों गंदगी का आलम है। नालियां चोक होने की वजह से उनका दूषित पानी सड़क और गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल यहां रहने वाले लोगों को बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार ग्रामीणों की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं को भी समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। गर्मी के मौसम में गलियों में दूषित पानी जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

यहां के निवासी भगवान सिंह राठी, सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार ने बताया कि सांखोल गांव की गलियों में नालियां ब्लॉक हो गई है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में नालियों का गंदा पानी और कूड़ा कचरा गलियों मेें जमा हो रहा है। इस गंदे पानी के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि जल्द ही यहां पर नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो गांव में बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से कई बार बंद नालियों को खुलवाने की मांग के साथ-साथ गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की है, लेकिन न तो नालियों को ही साफ कराया जा रहा है और न ही गंदे पानी की निकासी के कोई इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed