{"_id":"69e8e01721a5f4b4df0a65fa","slug":"the-street-in-mahavir-park-was-dug-up-and-left-unfinished-residents-are-distressed-as-the-debris-has-not-been-cleared-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123045-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महावीर पार्क में गली तोड़कर छोड़ी, मलबा न उठने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महावीर पार्क में गली तोड़कर छोड़ी, मलबा न उठने से लोग परेशान
Thu, 23 Apr 2026 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के महावीर पार्क में उखाड़ी गई गली में पड़ा मलबा। स्रोत गली वासी
बहादुरगढ़। महावीर पार्क की गली नंबर-5 को दोबारा बनाने के लिए नगर परिषद के ठेकेदार ने तोड़ दिया है। अब काम शुरू न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने चरणबद्ध काम करने की बजाय एक बार में पूरी गली तोड़ दी और आवागमन बाधित हो रहा है।
पूर्व पार्षद कांता खत्री के प्रतिनिधि राजेश खत्री ने बताया कि 13 अप्रैल को गली को तोड़ा गया था इसके बाद से अब तक न तो मलबा उठाया गया है और न ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया। गली तोड़ते समय कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सीवर के कई मैनहोल खुले पड़े हैं जो हादसे का कारण बन सकते हैं।
राजेश खत्री सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है व मांग की है कि जल्द से जल्द गली से मलबा उठवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।