फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The state needs a strong government, not a helpless one: Deependra Hooda

प्रदेश को चाहिए मजबूत सरकार, न कि मजबूर : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 09 Mar 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Mar 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
The state needs a strong government, not a helpless one: Deependra Hooda
झज्जर। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश बीजेपी-जेजेपी के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध से परेशान है। प्रदेश में रिकार्ड बेरोजगारी के लिए मौजूदा गठबंधन सरकार जिम्मेदार है। जो हरियाणा कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाता था, वो आज विकास में 17वें नंबर पर और महंगाई, बेरोजगारी, नशा, अपराध, भ्रष्टाचार में 1 नंबर पर है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में रिकार्ड बेरोजगारी की वजह से युवा दूसरे प्रदेशों या विदेश में पलायन कर रहे हैं। बड़ी तादाद में नौजवान नशे व अपराध के दलदल में फंसते जा रहे हैं। अब हरियाणा की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है। हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर उन्हें कमजोर कर रही है। इसलिए आगामी 13 मार्च से प्रदेश में कांग्रेस ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकलेगी, इसकी शुरुआत रोहतक लोकसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ हलके से होगी। ‘संविधान बचाओ यात्रा’ 14 को बादली, 15-16 को कोसली हलके में, 17 को झज्जर, 18 को बेरी, 19 को कलानौर 20 को किलोई-सांपला, 21-22 को महम हलके में और 23 को रोहतक में रहेगी। होली के त्योहार के बाद यह यात्रा आगे प्रदेश में जारी रहेगी। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेसी नेता वीरेंद्र दरोगा, रामअवतार गहलावत, सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed