फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The standard of living of every Indian is improving due to the policies of the government: Dhankhar

सरकार की नीतियों से हर भारतीय के जीवन स्तर में हो रहा सुधार : धनखड़

Fri, 16 Jun 2023 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The standard of living of every Indian is improving due to the policies of the government: Dhankhar
झज्जर। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर वीरवार को झज्जर में बादली विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के पदाधिकारियों की टिफिन बैठक हुई। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने टिफिन बैठक में पदाधिकारियों के साथ भोजन पर चर्चा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश ने पिछले नौ वर्षों में हर क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रगति की है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र बिंदु में रखकर बनाई गई नीतियों से हर भारतीय के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष बनने की चर्चाओं पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि डब्ल्यूएफआई के बारे में जितनी जानकारी मीडिया को है उतनी ही मुझे भी है। उन्होंने कि मीडिया के माध्यम से ही मुझे जानकारी मिली है। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने लोक निर्माण विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं की मन की बात जानी और उनसे खुलकर चर्चा भी की। धनखड़ ने संगठनात्मक गतिविधियों व महासंपर्क अभियान के तहत इस माह मेंं होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा रैली कर रही है। केंद्रीय नेताओं का जैसे-जैसे समय मिलता जाएगा, तारीख और स्थान तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की असली मंशा को युवा पीढ़ी तक पंहुचाने के लिए जिला स्तर पर 25 जून को लोकतंत्र के काले अध्याय के बारे में बताया जाएगा। कांग्रेस ने किस तरह देश में आपातकाल लगाकर देशवासियों के अधिकारों का हनन किया था। 27 जून को पीएम मोदी भोपाल से देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन पूरे देश के साथ पार्टी के 15 हजार मंडलोंं पर सुना जाएगा। झज्जर में भी 14 मंडल है। धनखड़ ने बताया कि शायद इस बार मन की बात कार्यक्रम 18 जून को होने की बात सामने आ रही है। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की नीतियों के बारे में अंतिम पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

18 जून को सिरसा में होगी रैली
उन्होंने बताया कि 18 जून को सिरसा लोकसभा क्षेत्र की रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। भिवानी की रैली 19 जून को चरखी दादरी में होगी, 20 जून सोनीपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे, करनाल की रैली पानीपत में 24 जून को होगी इसको केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और 29 जून को अंबाला की रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र की रैली रोहतक में होगी। इसके लिए केंद्रीय नेताओं का समय लिया जा रहा है। 21 जून योग दिवस पर पूरे हरियाणा मेंं 4400 शक्ति केंद्रों पर ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर योग दिवस मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed