फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The stadium will be fenced and painted, and an estimate has been prepared and sent to the headquarters.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेडियम में चहारदीवारी व रंग-रोगन का होगा काम, एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The stadium will be fenced and painted, and an estimate has been prepared and sent to the headquarters.
20jjrp18- झज्जर। शहर के मह​र्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम का ग्राउंड। संवाद - फोटो : संवाद
झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में 42 लाख की लागत से मिट्टी भरत और 77 लाख की लागत से चहारदीवारी व रंग रोगन का काम किया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर जिला खेल विभाग ने मुख्यालय में भेजा है। मुख्यालय से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। इसके अलावा सुबह व शाम के समय में भी लोग घूमने के लिए आते रहते हैं। पिछले लंबे समय में बरसात के दिनों में स्टेडियम में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की तरफ से पहले भी मिट्टी भरत व चहारदीवारी के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था लेकिन इसमें कुछ कमियां पाई गई थी। इसके खेल विभाग ने बाद दोबारा एस्टीमेट बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं जिसमें मुक्केबाजी, हॉकी, बैडमिंटन व जिम्नास्टिक के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा टेनिस का ग्राउंड भी है और हाल ही में बास्केटबॉल का ग्राउंड तैयार किया गया है।



वर्जन
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भरत और चहारदीवारी व रंग-रोगन के लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। अब जल्द ही मुख्यालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। स्टेडियम का काम पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article