फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Somnath Jyotirlinga Live Darshan Yatra has reached Jhajjar, and devotees have offered their prayers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग लाइव दर्शन यात्रा पहुंची झज्जर, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The Somnath Jyotirlinga Live Darshan Yatra has reached Jhajjar, and devotees have offered their prayers.
14jjrp20- बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में यात्रा के पहुंचने पर स्वागत करते राजबीर सिंह यादव व अन्य श
झज्जर। आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से से देश भर में चल रही सोमनाथ ज्योतिर्लिंग लाइव दर्शन यात्रा शनिवार को झज्जर पहुंची। शहर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में यात्रा का स्वागत किया गया। यहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य लाइव दर्शन कराए गए।
विज्ञापन


आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजवीर सिंह यादव ने बताया कि सोमनाथ मंदिर सनातन धर्म के 12 ज्योतिर्लिंग में प्रथम और अत्यंत पवित्र तीर्थ माना जाता है। पिछले साल से इस लाइव दर्शन यात्रा की शुरुआत की गई थी। देश भर में घूमने के बाद अब पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंची।
विज्ञापन

राजवीर सिंह यादव ने बताया कि सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी के आक्रमण (1026 ईस्वी) के दौरान खंडित होने पर शिवलिंग के टुकड़ों को अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा संरक्षित किया गया और दक्षिण भारत लाए गए। प्राचीन शिवलिंग चुंबकत्व के कारण हवा में तैरता था और ये अंश उसी के प्रतीक हैं जो अब भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन शिवलिंगों पर भूवैज्ञानिकों ने अनुसंधान किया तो उन्हें पता चला कि ये शिवलिंग जिस पदार्थ से बने हैं वह पदार्थ इस धरती पर उपलब्ध ही नहीं हैं। अपने शास्त्रों में भी सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग को चंद्रमा द्वारा प्रदत्त और पूजित बताया गया है।

मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान केशव सिंघल, प्रवीण जांगड़ा, रेखा बंसल, ममता, विवेक बंसल, सुशीला राठी, साक्षी नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed