{"_id":"66df8a19ef5ef08cfd0a0704","slug":"the-role-of-khaps-will-be-important-in-this-election-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113554-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इस बार के चुनाव में अहम होगी खापों की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इस बार के चुनाव में अहम होगी खापों की भूमिका
विज्ञापन
बेरी। विधानसभा चुनावों में खापों की भूमिका अहम होती है। इस बार कादयान के साथ-साथ अहलावत खाप से भी प्रत्याशी मैदान में कूद गए हैं। हर बार चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी का सीधा मुकाबला होता था, लेकिन इस बार खाप प्रत्याशी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों को टक्कर देने की तैयारी में हैं।
काफी समय पर सेवा में जुटे अमित अहलावत को टिकट न मिलने पर उन्होंने अहलावत खाप व हलके के लोगों की पंचायत कर निर्दलीय नामांकन करने का फैसला लिया। हालांकि अहलावत खाप से कोई भी प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में नामांकन नहीं करता था। इस बार अमित अहलावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ने के फैसले से राजनीतिक गर्मा गई है। अहलावत खाप की बेटी सोनू अहलावत व देशवाल खाप की बहू को भी आम आदमी पार्टी ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। 360 खाप महरौली के प्रधान गोवर्धन भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बेरी विधानसभा से नामांकन भरेंगे। उन्होंने बताया कि दलाल खाप ने उनके पिता ईश्वर को 360 खाप का प्रधान बनाया था और पिता की मृत्यु के बाद अब मुझे 360 का प्रधान बनाया है। दलाल व देशवाल खाप महरौली 360 की अगुवाई में रहती है और हमारी एक ही पगड़ी बंधती है।
कादयान खाप का रहता है दबदबा
विधानसभा चुनाव में कादयान खाप के प्रत्याशियों के अलावा किसी अन्य खापों के लोगों को पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिलती। जिससे कादयान खाप का चुनाव में दबदबा रहता है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस से डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, बीजेपी से विक्रम कादयान व जेजेपी से उपेंद्र कादयान को टिकट मिला था, लेकिन इस बार टिकट न मिलने पर अहलावत खाप कर तरफ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
आज करेंगे नामांकन
कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी डॉ. रघुवीर सिंह कादयान का नामांकन करवाने के लिए मंगलवार को रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचेंगे। वहीं बीजेपी से टिकट न मिलने पर अमित अहलावत अपने समर्थकों के साथ निर्दलीय नामांकन भरने के लिए पहुंचेंगे।