{"_id":"656f7c191ad639db33023697","slug":"the-road-will-be-illuminated-with-tricolor-lights-ornamental-plants-will-be-planted-on-the-divider-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4051-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगा लाइट से जगमगाएगी सड़क, डिवाइडर पर लगेंगे सजावटी पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगा लाइट से जगमगाएगी सड़क, डिवाइडर पर लगेंगे सजावटी पौधे
Wed, 06 Dec 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से शहर में सांखोल गांव से लेकर पुराना बस स्टैंड तक दो किलोमीटर के रोड पर बने डिवाइडर का सुंदरीकरण किया जाएगा। सड़क के बीच लोहे की ग्रिल लगाकर तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। इसके बीच सजावटी पौधे हरियाली बिखेरेंगे। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। जिसे 29 दिसंबर को खोला जाएगा। इस पर दो करोड़ की राशि खर्च होगी।
सांखोल से लेकर बस स्टैंड तक करीब दो किलोमीटर लंबे डिवाइडर का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय नप ने लिया था। इसके लिए करीब दो करोड़ का टेंडर लगा दिया गया है। साथ ही पौधों को बचाने के लिए डिवाइडर के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। सड़क के दोनों तरफ रोप तिरंगा लाइट लगाकर जगमग किया जाएगा। यह सब कार्य होने के बाद शहर की सुंदरता काफी बढ़ेगी। डिवाइडर पर पौधे पाम व अन्य वैरायटी के होंगे जो प्रदूषण को भी कम करने में मदद करेंगे। फूल वाले पौधे लगने से धूल भी कम उड़ेगी। साथ ही शहर की रौनक भी बढ़ेगी। डिवाइडर का नजारा देखने लायक होगा। पिछले दिनों नगर परिषद की हुई सामान्य बैठक में यह एजेंडा पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास किया था। भगत सिंह मैत्री संस्था भी शहर का सुंदरीकरण बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
वर्जन...
दिल्ली-रोहतक रोड के डिवाइडर का सौंदर्यीकरण करने के लिए टेंडर लगाया गया है। करीब दो करोड़ का यह काम होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 29 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद यहां पर सजावटी पौधे, फूल व सौंदर्यीकरण के लिए अन्य काम कराए जाएंगे। मौजूदा स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा रोप लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
-फोटो 58 : बहादुरगढ़ में बना डिवाइडर, इन्हीं पर लगाए जाएंगे पौधे।