{"_id":"6939dc9835208776d909f255","slug":"the-road-gets-damaged-after-being-built-villagers-are-troubled-by-the-flying-dust-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119449-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हद है...बनने से उखड़ जाती है सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हद है...बनने से उखड़ जाती है सड़क
Thu, 11 Dec 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : दुल्हेड़ा में सडक़ पर उड़ती धूल। स्रोत ग्रामीण
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर स्थित दुल्हेड़ा गांव में सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। इसके कारण ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर एक तरफ बड़े-बड़े पत्थर भी पड़े हैं जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने कहा कि दुल्हेड़ा में 6 महीने पहले सड़क निर्माण शुरू हुआ था। ठेकेदार की ओर से टुकड़ों में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। थोड़ी सी सड़क बनती है और 2 से 3 महीने काम बंद हो जाता है। सडक़ के दोनों तरफ पत्थर पड़े रहते हैं और मिट्टी के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है।
सडक़ के दोनों तरफ नाला है जो ठेकेदार ने सड़क का मलबा डालकर ब्लॉक कर दिया है। देशवाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी झज्जर-बहादुरगढ़ की सड़क का मौके पर निरीक्षण करके देखे कि दुल्हेड़ा के ग्रामीण कितने परेशान हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार सड़क पर कम तारकोल की रोड़ी डालकर लीपा पोती कर जाता है जो 2 या 3 दिन में सड़क फिर से उखड़ जाती है। ग्रामीण जयकिशन देशवाल, जयओम मास्टर, जयप्रकाश, सुंदर, जितेंद्र मास्टर ने भी रोष व्यक्त किया।