फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The result of the referendum was in favor of the Gram Panchayat

ग्राम पंचायत व्यवस्था के पक्ष में 3 हजार और नगर पालिका के पक्ष में पड़े 1570 वोट

Sun, 02 Oct 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The result of the referendum was in favor of the Gram Panchayat
बादली। नगर पालिका को लेकर जनमत संग्रह शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। देर शाम आए नतीजों में परिणाम ग्राम पंचायत के पक्ष में रहा। जनमत संग्रह में कुल 4695 मतदाताओं ने भागीदारी की। इनमें तीन हजार मत ग्राम पंचायत के पक्ष में आए जबकि 1570 मतदाताओं ने नगर पालिका के पक्ष में राय दी। 125 मत रद्द हो गए।
विज्ञापन

बादली के 11 बूथों पर जनमत संग्रह शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। जनमत संग्रह की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली और इसके बाद बूथ स्तर पर मतगणना का कार्य हुआ। बूथों पर मतों की गिनती पूरी होने के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने परिणाम को सार्वजनिक किया। डीसी के अनुसार जनमत संग्रह में 42.5 प्रतिशत लोगों ने भागीदारी की। कुल 11 हजार 300 वोटों में से 4570 मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया। जनमत संग्रह में लोगों की भागीदारी कम रही। जिसका प्रमुख कारण जनमत संग्रह के लिए समय कम होना भी माना जा रहा है। मात्र 5 दिनों में ही जनमत संग्रह की प्रक्रिया पूरी की गई है। जनमत संग्रह को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह और एएसपी अमित यशवर्धन के साथ एसडीएम विशाल कुमार दिनभर बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

मतदान पत्र पर दो निशान
कुछ बैलेट पेपर पर लोगों ने दोनों निशान लगाए। पहला निशान नगर पालिका के पक्ष में और दूसरा निशान ग्राम पंचायत के पक्ष में लिखा गया। नगर पालिका के पक्ष में निशान के तौर पर त्रिकोण का निशान बनाया गया, वहीं ग्राम पंचायत के पक्ष के सामने गोल चक्कर बनाकर निशान निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जनमत का परिणाम सरकार के पास भेजा जाएगा। जनमत संग्रह में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से भागीदारी कर सहयोग किया जिसके लिए ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली में जनादेश का सम्मान है और लोगों को भी अपनी आवाज उठाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed