फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The ramps in front of the shops were demolished to make way for the construction of drains.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालियों के निर्माण के लिए दुकानों के आगे से रैंप तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The ramps in front of the shops were demolished to make way for the construction of drains.
02jjrp17- आंबेडकर चौक के पास दुकानों के आगे बनी सीढि़यां तोड़कर बुलडोजर। स्रोत-नप - फोटो : samvad
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से आंबेडकर चौक से कॉपरेटिव बैंक तक नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर से दुकानों के आगे बने रैंप और सीढि़यों को तोड़ दिया। दोपहर तक सभी रैंप और सीढि़यां तोड़ दी गई। इसके बाद दुकानों से मलबा भी साथ-साथ उठाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके चलते कुछ समय तक बाजार में जाम की समस्या भी रही। हालांकि लाइब्रेरी उद्घाटन कार्यक्रम के चलते बाजार में पुलिस को तैनात कर दिया गया था ताकि जाम की स्थिति नहीं बन सके। यहां बता दें कि नगर परिषद ने पहले सुभाष चौक से लेकर कापरेटिव बैंक तक नालियों का निर्माण किया था लेकिन आगे का काम ठेकेदार के पास न होने के कारण उसे रोक दिया गया था। इस कारण नालियों व सीवरेज के गंदे पानी से नालियां ओवरफ्लो हो रही थी। साथ ही गंदा पानी बाजार की मुख्य गलियों पर बहने लगा था। इस कारण लोगों को दिक्कत हो रही थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed