फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The prize crook had called Ashutosh by the bypass chowk, killed 9 bullets.

इनामी बदमाश ने फोन कर आशुतोष को बुलाया था बाईपास चौक, मारी थीं 9 गोलियां

Mon, 26 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The prize crook had called Ashutosh by the bypass chowk, killed 9 bullets.
एक्सरे के लिए आशुतोष का शव लेकर जाते परिजन व पुलिस। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के कच्चा बेरी रोड बाईपास चौक के पास रविवार रात करीब पौने दस बजे सफारी गाड़ी सवार हमलावरों ने खेड़ी खुम्मार के युवक की नौ गोलियां मारकर हत्या की थी। सोमवार को सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने करीब तीन घंटे शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने अनुसार मृतक की आंख, चेहरे व सीने पर गोलियां बरसाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात पूरी साजिश के तहत अंजाम दी थी। हत्या में इनामी बदमाश रवि उर्फ भोला शूटर का नाम सामने आया है। बदमाश रवि ने ही मृतक आशुतोष को फोन कर बाईपास चौक बुलाया था। इसके बाद वारदात की। बाईपास के पास लगे एक सीसीटीवी में वारदात कैद हुई। पुलिस ने फुटेज खंगाली तो पता चला कि मात्र 39 सेकेंड में सफारी सवार हमलावर वारदात कर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर की सुंदर कॉलोनी निवासी रवि उर्फ भोला शूटर को मुख्य आरोपी बताया गया है। इसके खिलाफ फरीदाबाद सहित विभिन्न थानों में हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। रवि उर्फ भोला इनामी बदमाश है। जांच में सामने आया कि छावनी मोहल्ला निवासी भोंडा नामक युवक आशुतोष को बाइक पर साथ लेकर गया था। पुलिस ने मृतक के पिता मुकेश के बयान पर रवि शूटर व अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी की खुशियां मातम में बदली
बताया जा रहा है कि मृतक आशुतोष शादीशुदा था और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है। एक बहन की शादी हो चुकी है और दूसरी बहन की दीपावली के बाद देवउठनी एकादशी की शादी है। परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था, लेकिन आशुतोष की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। घटनास्थल से 16 खोल व दो गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे क्या कारण रहे इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed