{"_id":"69df9f1caf780150900a0197","slug":"the-police-raised-awareness-among-the-villagers-of-gocchi-and-chimni-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133931-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने गोच्छी और चिमनी के ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने गोच्छी और चिमनी के ग्रामीणों को किया जागरूक
Thu, 16 Apr 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
15jjrp11- झज्जर। ग्रामीणों को जागरुक करते पुलिस टीम। स्रोत- पुलिस
झज्जर। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की तरफ से गांव गोच्छी और चिमनी में डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।
पुलिस टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करता है।
विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने फर्जी कॉल, ओटीपी मांगने, लिंक भेजकर ठगी करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए।