फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The police claim in the air, run all night Domination Still stolen vehicle, jhajjar news

हवा में पुलिस के दावे, पूरी रात चलाया डोमिनेशन फिर भी चोरी हो गया वाहन

Thu, 19 Jan 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 19 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। 52 विशेष नाकों के साथ पुलिस सोमवार की रात चालान काटने में जुटी रही और चोर पुलिस के नाक के नीचे से ट्रैक्टर उड़ा ले गए। नाइट डोमिनेशन के तहत लगाए गए इन नाकों का उद्देश्य तो यही थी कि हर वाहनों की जांच की जाए और चोरों तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को तक एक मेसेज दिया जाए कि अब पुलिस अलर्ट है। लेकिन पुलिस ये मेसेज देने में फेल रही क्योंकि भारी भरकम सुरक्षा के बावजूद कोसली रोड से सोमवार रात को चोर ट्रैक्टर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कोसली रोड पर सोनू और मनीष साझेदारी में सीमेंट व सरिया बेचने की दुकान चलाते हैं। उक्त दोनों ने दीवाली पर माल ढोने के लिए एक नया ट्रैक्टर न्यू हालैंड 3032 खरीदा था। बीती रात ट्रैक्टर को दुकान के पीछे बने गोदाम में खड़ा किया गया था लेकिन मंगलवार सुबह देखा तो ट्रैक्टर गायब मिला। ट्रैक्टर चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


एक हजार वाहन की जांच और 30 के काटे चालान
पुलिस के द्वारा नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सोमवार रात को 52 नाकों पर 1000 वाहनों की जांच की गई। वहीं 30 वाहनों के चालान भी पुलिस के द्वारा काटे गए। नए पुलिस कप्तान आने के बाद वाहनों की चेकिंग कर पुलिस के द्वारा हर दूसरे दिन अपनी पीठ थपथपाई जा रही है लेकिन जो एक खौफ अपराधियों में पैदा होना चाहिए, वो अभी तक हो नहीं सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खल रही सीसीटीवी की कमी
सीएम घोषणाओं में 300 सीसीटीवी कैमरे जिले भर में लगाया जाना शामिल है लेकिन अभी तक अधिकारी इस पर अमल नहीं कर पाए हैं। वारदात के बाद जब सीसीटीवी की तरफ निगाह दौड़ा कर देखी जाती है तो या तो वहां सीसीटीवी मिलते ही नहीं या फिर वे खस्ता हालत में होते हैं। अगर जिले भी में हर चौक चौराहे पर सीसीटीवी की व्यवस्था कर दी जाए तो वारदातों में काफी हद तक कमी आएगा और पुलिस को भी इन शातिर चोरों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी।

दो माह में चोरी की 16वीं वारदात
पिछले दो माह के आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो ट्रैक्टर चोरी की वारदात 16वीं चोरी है। पुलिस के द्वारा पिछली चोरियों का खुलासा तो लोगों के द्वारा रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपे गए चोर से रिमांड के दौरान करवा लिया गया है। लेकिन इसके बावजूद चोरियों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है।

व्यापारियों में है भय का माहौल
1. किरयाणा स्टोर संचालक धर्मेंद्र ने बताया कि चोरियों की लगातार हो रही वारदातों के चलते व्यापारियों में भय का माहौल है। पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि शहर में चोरी की वारदातों में कमी लाई जा सके।


2. रेडीमेड कपड़ा व्यापारी राजेश ने बताया कि शहर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करवानी चाहिए, जिससे शहर में आए दिन हो रही वारदातों में कमी लाई जा सके।


क्या बोले पुलिस कप्तान बी सतीश बालन

प्रश्न : थाना-चौकी प्रभारी बदलने के बावजूद भी चोरियों कम नहीं हो रही, क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर : पहले की चोरियां भी ट्रेस हो चुकी हैं, इसे भी कर लिया जाएगा।
प्रश्न : नाइट डोमिनेशन के बावजूद आखिर चोर ट्रैक्टर कैसे ले गए?
उत्तर: हो सकता है, पुलिस का नाका हर रास्ते पर ना हो।
प्रश्न: वारदातों पर अंकुश कैसे लगाया जाएगा?
उत्तर: रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।
प्रश्न : सीसीटीवी कैमरों की कमी हर वारदात के बाद सामने आती है?
उत्तर: डीसी के साथ इस बारे में मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed