फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The pain of newly selected Patwaris, Government should count the training period as service

Jhajjar-Bahadurgarh News: नव चयनित पटवारियों का दर्द, ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस में गिने सरकार

Tue, 26 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
The pain of newly selected Patwaris, Government should count the training period as service
25jjrp07- झज्जर। डीआरओ से मिलने जाते नवचयनित पटवारी। संवाद
झज्जर।
विज्ञापन

हाल ही में चयनित हुए पटवारियों ने अपना दर्द बयां किया है। सोमवार को नव चयनित पटवारी लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और अपनी मांगों का एक ज्ञापन सरकार के नाम डीआरओ प्रमोद चहल को सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पटवारी इंद्रजीत, राजेश और विशाल ने डीआरओ को ज्ञापन सौंपने के बाद बताया कि उनकी मांग है कि सरकार उनके ट्रेनिंग पीरियड को पहले तो डेढ़ साल से घटाकर एक साल का करें और ट्रेनिंग पीरियड को उनकी सर्विस में गिना जाए। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान यदि कोई घटना घट जाती है तो ट्रेनिंग पीरियड सर्विस में गिने न जाने की वजह से पीड़ित परिवार के लिए एक तरह से बड़े ही दुर्भाग्य की बात होगी। उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार इस ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस में गिने। उनका यह भी कहना था कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के तौर पर दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं जो न्याय संगत नहीं है। इसलिए सरकार या तो उन्हें ट्रेनिंग पीरियड का वेतन दे या फिर उनके स्टाइपेंड की राशि को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed