फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The owner of the truck driver's murder, a case, Jhajjar news

मालिक ने की ट्रक चालक की हत्या, मामला दर्ज

Fri, 13 Jan 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 13 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

बिरधाना गांव निवासी अशोक की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। मृतक अशोक गांव के ही रिंकु का ट्रक चलाता था और परिजनों ने रिंकु पर ही अशोक की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक अशोक का शव लेकर ट्रक मालिक रिंकु बृहस्पतिवार को गांव बिरधाना पहुंचा तो मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी रिंकु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पत्नी विनोद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति अशोक गांव के ही रिंकु का ट्रक चलाता था और रिंकु के साथ माल भरकर गुजरात के कांडला गया हुआ था। मृतक की पत्नी को फोन कर रिंकु ने बुधवार रात करीब 10 बजे बताया कि वह राजस्थान के करीब है और अशोक को हार्ट अटैक आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। शव को लेकर वह बृहस्पतिवार को पहुंच जाएगा। शव लेकर जैसे ही रिंकुु बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा तो उन्होंने देखा कि अशोक के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक की पत्नी विनोद देवी के बयान पर ट्रक मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सुरेंद्र, एसएचओ, सदर थाना झज्जर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed