फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The operator was beaten up by vandalizing the dhaba, took out 48 thousand rupees from cash box

ढाबे पर तोड़ फोड़कर संचालक से की मारपीट, गल्ले से निकाले 48 हजार रुपये

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The operator was beaten up by vandalizing the dhaba, took out 48 thousand rupees from cash box
ढाबे का बदमाशों ने खोला गल्ला। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित एक ढाबे पर वीरवार की मध्यरात्रि के बाद दो बदमाशों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट की और ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की। ढाबा संचालक का आरोप है कि ढाबे पर आए बदमाश शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले तो ढाबा संचालक से पैसे मांगे, लेकिन जब ढाबा संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। ढाबा संचालक ने बदमाशों के डर से भाग कर पास ही एक पेट्रोल पंप पर छिपकर जान बचाई। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। जबकि दूसरा आरोपी मौका पाकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

शहर के हरिपुरा मोहल्ला निवासी हरीश कुमार का कहना है कि उसने रेवाड़ी रोड पर टोनी नाम से ढाबा खोला हुआ है। हरीश के अनुसार वीरवार की मध्यरात्रि दो बदमाश शराब के नशे में धुत होकर आए और जमकर तोड़फोड़ की और ढाबे के गल्ले से करीब 48 हजार रुपये निकाल लिए। इसी बीच पुलिस वहां पर आ गई। पुलिस को देखते ही एक बदमाश वहां से भाग खड़ा हुआ, जबकि एक को पुलिस अपने साथ ले गई। मामले की सूचना जब शुक्रवार को शहर के व्यापार मंडल को मिली तो प्रधान राकेश अरोड़ा अन्य व्यापारियों के साथ पीड़ित ढाबा संचालक के साथ शहर थाने पहुंचे। इस मामले मेें पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने की निंदा
मामले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने व्यापारियों के साथ हो रही हर रोज की आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे मामले में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। यदि समय रहते पुलिस व्यापारियों को न्याय नहीं देती है तो फिर आने वाले समय में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामले की जांच की जा रही। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
- कर्मजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed