फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The number of people who got the vaccine started increasing after strictness

सख्ती के बाद बढ़ने लगी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या

Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The number of people who got the vaccine started increasing after strictness
बहादुरगढ़। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की प्रदेश में दस्तक पर सरकार के सख्त होने से अब वैक्सीन लगवाने की रफ्तार फिर तेज हो गई है। टीकाकरण कैंपों में भीड़ उमड़ने लगी है। टीकाकरण शुरू होने से पहले ही कैंपों में लोग लाइनों मेें लग जाते हैं। शनिवार को शहर में 14 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। सांई मंदिर में लगे कैंप में 258 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन करवाने के लिए युवा व महिलाएं भी काफी संख्या में आगे आ रहे हैं। अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी वे जल्द ही वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर जाने के बाद टीकाकरण के प्रति लोग उदासीन नजर आने लगे थे, लेकिन अब तीसरी लहर जल्द आने की खबरें सुन टीके की जरूरत मानने लगे हैं। शनिवार को शहर में आर्यनगर, यूपीएचसी किला मोहल्ला, सैनीपुरा, सांई मंदिर नाहरा नोहरी रोड, काली माता मंदिर रामनगर, काठ मंडी, करोड़ चैरिटेबल ट्रस्ट नेहरू पार्क, छोटूराम नगर, रेलवे पार्क, ओमैक्स 2बीआर, यूपीएचसी आदर्श नगर, गणपति धाम मंदिर परिसर, यूपीएचसी विकासनगर और नागरिक अस्पताल समेत 14 स्थानों पर टीके लगाए गए।
विज्ञापन

साईं मंदिर परिसर में 258 लोगों ने कैंप का लाभ उठाया। डिस्पेंसरी से एएनएम राजेश के अलावा आशा वर्कर सुमन, ज्योति, कृष्णा, नसीरो, दुर्गा, अंजू व सक्षम निशा ने कैंप को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। एएनएम राजेश ने कहा कि हमें कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed