{"_id":"685da5bfab265a0f8602bfd7","slug":"the-nagar-parishad-got-the-property-self-certified-on-the-spot-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115731-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने मौके पर किया प्रापर्टी सेल्फ सर्टिफिकेट सर्टिफाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने मौके पर किया प्रापर्टी सेल्फ सर्टिफिकेट सर्टिफाइड
Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 68 : विकास नगर में लगाए शिविर में लोगों की समस्या का समाधान करते नगर परिषद कर्मचारी। संवा
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए लाल डोरा सर्टिफिकेट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नगर परिषद की ओर से लोगों का प्रापर्टी सेल्फ सर्टिफिकेट सर्टिफाइड मौके पर ही किया गया। यह शिविर विभिन्न वार्डों में वार्डवार निर्धारित तिथियों और स्थानों पर आयोजित होंगे। इससे अधिक से अधिक लोग अपने दस्तावेज समय रहते बनवा सकेंगे।
वीरवार को नगर परिषद की ओर से लाइनपार वार्ड 2 के विकास नगर में यह शिविर आयोजित किया गया। नगर परिषद के अनुसार इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को लाल डोरा क्षेत्र में स्थित संपत्तियों का प्रमाण पत्र प्रदान करना है, जो उन्हें कई कानूनी एवं वित्तीय प्रक्रियाओं में आवश्यक होता है। नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर पहुंचकर अपने प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करें। लोगों को इन शिविरों का काफी फायदा हो रहा है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल ने बताया कि वार्ड नंबर 15 व 16 के नागरिकों के लिए 28 जून तक जटवाड़ा मोहल्ला में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड नंबर 24 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन 30 जून से 4 जुलाई तक श्रीराम लीला कमेटी हॉल (किला मोहल्ला) में किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड 25 के निवासियों के लिए शिविर 7 से 11 जुलाई तक श्री सतनारायण मंदिर परिसर में लगाया जाएगा। सभी शिविरों का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रहेगा।