फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The mustard crop started ripening 20 days earlier due to rising temperatures.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान बढ़ने से 20 दिन पहले पकने लगी सरसों

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The mustard crop started ripening 20 days earlier due to rising temperatures.
फोटो नंबर 71: धूप और तेज हवा के बीच खेतों में रहती सरसों की फसल। (संवाद) - फोटो : kathua news
बादली।
विज्ञापन

फरवरी के पहले पखवाड़ा से ही तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ गई है जिसके कारण अब खेतों में लहरा रही सरसों की फसल पर नुकसान हो सकता है। बढ़े तापमान के कारण सरसों की फसल भी समय से पहले पकने लगी है जबकि अभी समय के अनुसार सरसों के पकने में करीब 20 दिन बाकी हैं।
गर्मी से पकने पर सरसों सफेद भी पड़ने लगी है। किसान जगबीर, मनदीप, गोलू और जीते का कहना है कि ऐसी गर्मी से सरसों में पकाव जल्दी आया है। दाना छोटा और उसमें वजन की मात्रा भी कम है। दाने में दस से बीस प्रतिशत तक कमी हो सकती है।
विज्ञापन

सरसों की फसल और उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। तापमान दिन के समय 23 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। कृषि अधिकारी एसडीओ सुनील कौशिक ने कहा कि अगेती सरसों की फसल में तेज धूप निकलने का परिणाम नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान के बढ़ने से सरसों की पकाई तेजी के साथ हो रही है जिससे उत्पादन कम होने का अनुमान है। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed