{"_id":"66de37bf9fda00fcc602c624","slug":"the-murder-took-place-one-and-a-half-month-ago-due-to-rivalry-two-arrested-bahadurgarh-news-c-197-1-snp1002-124232-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में की थी हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में की थी हत्या, दो गिरफ्तार
Mon, 09 Sep 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रेवली रजबहा के पास देवडू गांव के खेतों में कच्चे रास्ते पर युवक की शराब पिलाकर हत्या करने के मामले से पर्दा उठाते हुए क्राइम यूनिट सेक्टर-27 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विकास नगर गली नंबर-8 निवासी कोमल ने 6 सितंबर को सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया था उनके पति रुपेश (32) 4 सितंबर को सुबह पांच बजे काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली थी कि रेवली रजबहा के पास देवडू के खेतों में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। उसे नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर पति के शव की पहचान की थी। उसने आरोप लगाया था कि अज्ञात हमलावरों ने शराब पिलाकर उनके पति की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
अब मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विकास नगर निवासी सावन व सचिन है। सावन ने पूछताछ में बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसकी रुपेश के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके चलते उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। ईंटों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम यूनिट प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन