फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Municipal Council will bring two thousand street lights in various colonies of the city.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लाएगी दो हजार स्ट्रीट लाइट

Thu, 04 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will bring two thousand street lights in various colonies of the city.
-फोटो 55 : शहर में नाहरा-नाहरी रोड पर खराब पड़ी लाइट को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। सर्दी के साथ कोहरा आने वाले दिनों में यातायात को प्रभावित करेगा और हादसों का संकट बढ़ेगा। ऐसे में रात को कोई हादसा न हो, इसको लेकर नगर परिषद की ओर से शहर के अंधेरे वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे दुर्घटना की आशंका कम रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन और चेयरपर्सन सरोज राठी ने शहर के पार्षदों से जरूरत के हिसाब से सूची मांगी है। इसके मिलते ही लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और कुछ ही समय में शहर रोशन हो जाएगा। नगर परिषद की ओर से शहर को रोशन करने के लिए दो हजार लाइटें खरीदी गई हैं।
विज्ञापन


चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि यह पहल शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम शहर की सुरक्षा और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बहादुरगढ़ के सभी वार्डों में लंबे समय से अंधेरा रहने की समस्या बन रही थी। इसकी शिकायत भी उन्हें लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने संज्ञान लिया है और जल्द ही सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद द्वारा दो हजार नई लाइटें खरीदी गई हैं। इससे न सिर्फ शहर रोशन होगा, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों और नागरिकों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। वे चाहती हैं कि बहादुरगढ़ का हर कोना जगमगाए और लोग सुरक्षित महसूस करें।




पिछले दिनों शहर की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो हजार नई एलईडी लाइटें खरीदी गई थी। इन लाइटों को जल्द से जल्द शहर में अंधेरे वाले क्षेत्रों में लगाने का निर्णय लिया गया है। बहादुरगढ़ के कई स्थानों पर अंधेरा रहने से दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।

- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed